Thursday, June 8, 2023

जब माधुरी को फिल्म से निकालकर उर्मिला मातोंडकर को रामगोपाल वर्मा ने किया था साइन, जानिये कैसे थे दोनों के संबंध

- Advertisement -

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अपनी खूबसरत अदाकारी से लोगों के दिलों पर राज किया है। फिल्मों से दूर रहने के बावजूद उर्मिला आज भी सुर्खियों में रहती हैं। इसकी वजह है उनकी बोल्डनेस और ग्लेमरेस अदाएं।

आज एक्ट्रेस अपना 48वां जन्मदिन मना रही हैं। एक्ट्रेस के बर्थडे पर उनके फैंस उन्हें विश कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग उनकी लंबी उम्र की कामना कर रहे हैं। वहीं, कई बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ ने भी उन्हें बधाई दी है।

- Advertisement -

बता दें, उर्मिला ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1980 में आई फिल्म कलयुग से की थी। इससे पहले उन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट 1977 में कर्म से डेब्यू किया था।

- Advertisement -

हालांकि, उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में पहचान शेखर कपूर की फिल्म मासूम से मिली। इस फिल्म में उन्होंने अपनी एक्टिंग से सभी को दीवाना बना लिया।

कुछ ही सालों में उन्होंने एक के बाद एक सुपरहिट फिल्में देकर सफलता के उस मुकाम को हांसिल किया जहां पहुंचने के लिए लोगों को वर्षों लगते हैं।

अपनी दिलकश अदाओं और बोल्डनेस के लिए पहचानी जाने वाली उर्मिला मातोंडकर के प्रति दीवानगी का अंदाज़ा इस बात से लगाया जा सकता है कि केवल फैंस ही नहीं बल्कि डॉयरेक्टर्स भी उनकी एक्टिंग के कायल थे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेत्री अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने लव अफेयर्स की वजह से खूब सुर्खियों में रहती थीं।

90 के दशक में अपनी शानदार एक्टिंग से पहचान बनाने वाली उर्मिला का नाम उन दिनों मशहूर फिल्म डॉयरेक्टर राम गोपाल वर्मा के साथ लिया जाता था।

इंडस्ट्री में दोनों के अफेयर के चर्चे आम थे। साल 1995 में आई फिल्म रंगीला में उर्मिला ने अपनी दिलकश अदाओं से सभी को घायल कर दिया था। यह फिल्म उनके करियर के लिए मील का पत्थर साबित हुई थी। इस फिल्म के बाद उन्हें रंगीला गर्ल के नाम से पहचाना जाने लगा था।

इस फिल्म के बाद रामगोपाल वर्मा की हर फिल्म में उर्मिला को देखा गया। उन्होंने सत्या, भूत, कौन जैसी सुपरहिट फिल्में देकर खूब सुर्खियां बटोरीं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, राम गोपाल वर्मा और उर्मिला के रिश्ते पर लोगों शक तब और गहरा गया जब डॉयरेक्टर ने अपनी एक फिल्म में धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित को साइन करने के बाद कॉन्ट्रैक्ट कैंसिल कर दिया और उस फिल्म के लिए उर्मिला को साइन कर लिया था।

माना जाता है कि रामगोपाल वर्मा का हाथ जितना ही उर्मिला का करियर बनाने में रहा उतना ही बड़ा हाथ उनका करियर बर्बाद करने में भी रहा।

खबरों के मुताबिक, उर्मिला ज्यादातर फिल्में रामगोपाल वर्मा की ही साइन करती थीं। यही कारण था कि अन्य डॉयरेक्टर्स चाहकर भी उन्हें अपनी फिल्म मे कास्ट नहीं कर पाते थे। इसलिए लोगों ने उन्हें ऑफर करना बंद कर दिया।

गौरतलब है, एक समय ऐसा आया जब रामगोपाल वर्मा ने भी उर्मिला को अपनी फिल्मों में कॉस्ट करना बंद कर दिया। जिसके बाद धीरे-धीरे उनक करियर खत्म हो गया।

 

 

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular