तमन्ना भाटिया से लेकर आर माधवन तक, ये साउथ सुपरस्टार्स है शुद्ध शाकाहारी

साउथ सिनेमा पिछले कुछ दिनों से लगातार चर्चा में है । हो भी क्यों नही जब लगातार एक के बाद एक हिट से दर्शकों का दिल जीतने में सुपरस्टार्स कामयाब हो रहे हैं । ये सुपरस्टार न केवल अपने अभिनय से बल्कि अपनी फिटनेस से भी सभी को प्रभावित करते है। बेहद फिट नजर आने वाले इन एक्टर्स में से काफी ऐसे हैं जो शुद्ध शाकाहारी हैं और मांसाहार से दूर रहते है। इनमे कुछ तो बचपन से ही नॉनवेज से दूर रहे तो वहीं कुछ बाद में शाकाहारी बन गए। आइए बात करते है ऐसे ही कुछ चर्चित चेहरों की :

सामंथा रुथ ( Samantha Ruth Prabhu) लंबे समय से फ़िल्म इंडस्ट्री में सक्रिय है। 35 साल की यह खूबसूरत अभिनेत्री सालों तक नॉन वेजिटेरियन थीं। लेकिन कुछ सालों पहले उन्होंने नॉनवेज खाना पूरी तरह से छोड़ दिया।

तमिल सुपरस्टार धनुष ( Dhanush ) की एक्टिंग के सभी कायल है , हिंदी सिनेमा में भी धनुष ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। बता दे कि धनुष भी मांसाहार से दूर ही रहते हैं। उनके अनुसार उन्हें खाने में इडली और डोसा जैसे साउथ इंडियन फूड्स भाते है।

आर माधवन ( R Madhavan ) भी शाकाहारी हैं और वे बहुत धार्मिक किस्म के है । उन्होंने अपने बच्चों को भी बहुत धार्मिक और संस्कृति की शिक्षा दी है । वे कभी नॉन वेज का सेवन नहीं करते।

तमन्ना भाटिया (Tamanna Bhatia ) जितनी खूबसूरत अभिनेत्री कम ही दिखाई देती है । खूबसूरती के साथ साथ वे सामाजिक मुद्दों पर भी काफी एक्टिव रहती है। वे एनिमल क्रुएलिटी का विरोध करती हैं। और शुद्ध शाकाहारी है।

साउथ के चर्चित अभिनेता सूर्या ( Surya ) बचपन से ही प्योर वेजिटेरियन हैं। हाल ही में सूर्या ने राष्ट्रीय पुरस्कार भी जीता है । वे मांसाहार से दूर रहते है।

तृषा कृष्णन ( Trishna Krishanan ) साउथ की चर्चित अभिनेत्री है । 40 वर्षीय अभिनेत्री कई बार बता चुकी हैं कि वह शाकाहारी है और मांसाहार से दूर रहती है ।

बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री एमी जैक्सन (Amy Jackson ) के बारे में कहा जाता है कि वे पहले मांसाहारी थीं लेकिन प्रेग्नेंसी के बाद वे शाकाहारी हो गयी ।

एक्ट्रेस श्रिया सरन ( Shriya saran ) दिल्ली यूनिवर्सिटी की छात्रा रह चुकी है। उनका जन्म अध्यात्म की नगरी हरिद्वार में हुआ । बता दे कि श्रिया सरन प्योर वेजिटेरियन हैं और वे नॉनवेज से दूर रहती है।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here