90 के दशक के मशहूर ‘श्री कृष्णा’ के कृष्ण 28 साल बाद अब दिखते हैं कुछ ऐसे, आप भी नही पहचान पाएंगे

90 के दशक में जब केबल टीवी का उतना प्रचार प्रसार नही था , तब टीवी पर गिने चुने प्रोग्राम ही आते थे उनमें से कुछ बेहद लोकप्रिय हुए तो कुछ की चर्चा आज तक होती है। ऐसा ही एक धारावाहिक था ‘ श्री कृष्णा ‘ (Shrikrishna)

90 के दशक के मशहूर निर्माता-निर्देशक रामानंद सागर ने कई शानदार फिल्में बनाई । उन्होंने कई पौराणिक सीरियल भी बनाए जिन्हे दर्शको ने बेहद पसंद किया। 90 के दशक में बनाया उनका एक पौराणिक सीरियल ‘श्री कृष्णा’ ( Shrikrishna )बहुत हिट हुआ था । उस समय सभी घरों में टीवी नही हुआ करते थे । जिन घरों में टीवी थे उनमें दर्शको की भीड़ जुट जाती ।  यह सीरियल पूरे देश में बेहद मशहूर हुआ था।

Shrikrishna, श्रीकृष्ण
सीरियल के एक दृश्य में स्वप्निल जोशी

44 साल के हो चुके है स्वप्निल जोशी

‘ श्री कृष्णा ‘ सीरियल में भगवान कृष्ण का रोल चाइल्ड आर्टिस्ट स्वप्निल जोशी ने निभाया था। इस धारावाहिक के बाद वे घर घर में पहचाने जाने लगे ।अपनी एक्टिंग के बूते वे बेहद मशहूर हो गए । तब उनकी उम्र मात्र 16 वर्ष थी ।
अब स्वप्निल जोशी 44 साल के हो चुके है और उनका लुक पूरी तरह बदल गया है । उन्हे देखकर पहचानना मुश्किल हो जाता है कि ये वही अभिनेता है ।

Shrikrishna, श्रीकृष्ण, स्वप्निल जोशी

श्रीकृष्ण से पहले स्वप्निल जोशी रामायण में भगवान श्रीराम के पुत्र कुश की भूमिका भी निभा चुके है। स्वप्निल जोशी मराठी फिल्म इंडस्ट्री में ज्यादा एक्टिव है। परिवार की बात करे तो उनके एक बेटी है । पहली पत्नी से अलग होने के बाद उन्होंने दूसरी शादी की थी ।

पत्नी और बेटी के साथ स्वप्निल जोशी

सोशल मीडिया पर है काफी एक्टिव

बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट कृष्ण की भूमिका निभाने वाले स्वप्निल जोशी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है । वे अक्सर अपनी तस्वीरें शेयर करते रहते है । आज भी काफी स्मार्ट दिखने वाले स्वप्निल जोशी कई फिल्मों और सीरियल में काम कर चुके है । कई वेबसीरीज में भी नजर आ चुके है। हाल ही में वेब सीरीज समानांतर में वे मुख्य भूमिका में दिखाई दिए थे ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here