भारत की मशहूर सिंगर आशा भोसले को आज भारत के बच्चे बच्चे जानते हैं। आज तक उन्होंने अपने करियर की शुरुआत से लेकर जितने भी संगीत को अपने सुर दिए हैं वह सारे के सारे हिट रहे हैं। जितनी सुंदर आशा भोंसले की आवाज है उससे कहीं ज्यादा उनका व्यक्तित्व सुंदर है।
लाइमलाइट के अलावा आशा भोसले की निजी जिंदगी को जानने की उत्सुकता उनके फैंस में बनी रहती है। हाल ही में आशा भोंसले अपनी पोती के साथ नजर आई थी। अब उनकी और उनकी पोती के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वायरल वीडियो में लोगों की नजर उनकी पोती पर जा रही है जो किसी भी बॉलीवुड एक्ट्रेस को खूबसूरती के मामले में पीछे छोड़ रही हैं।
सोशल मीडिया पर अक्सर जनाई भोंसले Zanai Bhosle को डांस की वीडियो शेयर करते देखा जाता है। दरअसल उन्हें डांस करना बहुत पसंद है और वह अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर अपने डांस की वीडियो शेयर करती रहती हैं। वायरल वीडियो में Zanai Bhosle की सुंदरता की तुलना मशहूर अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन से की जा रही है। कुछ लोगों का तो यह भी कहना है कि जनाई भोंसले अगली ऐश्वर्या राय साबित हो सकती हैं।
इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे जनाई भोंसले अपनी दादी आशा भोंसले का ख्याल रख रही हैं। रिपोर्ट के मुताबिक दोनों दादी-पोती बांद्रा के एक रेस्टोरेंट में डिनर करने पहुंची थी। जहां मीडिया रिपोर्टर ने उन्हें स्पॉट कर लिया और दोनों फोटो खिंचवाती नजर आई| जहां जनाई अपनी दादी के साथ अच्छे-अच्छे पोज में दे रही थी। आशा भोंसले की ख्वाहिश है कि उनकी पोती जनाई एक अच्छी एक्ट्रेस बने।
जनाई भोंसले उनके बड़े बेटे आनंद और बहू अनुजा की बेटी है। जो गाने और डांस के साथ एक्टिंग में भी अव्वल है। यही वजह है कि उनका परिवार उन्हें भविष्य में एक सफल एक्ट्रेस के तौर पर देखता है।