Wednesday, June 7, 2023

एथलीट से गैंगस्टर बने संपत नेहरा ने रची थी सलमान खान को मारने की साजिश

- Advertisement -

किसी ज़माने में एक शानदार एथलीट और बेहतरीन खिलाड़ी के रुप में अपनी पहचान बनाने वाले संपत नेहरा ने जब छात्र राजनीति में कदम रखा तो वह नेता तो नहीं बन सका लेकिन कुख्यात गैंगस्टर जरुर बन गया।

पंजाब विश्वविद्यालय से शुरु हुई इस कहानी में बॉलीवुड एक्टर सलमान खान का नाम भी शामिल है। दरअसल, संपत नेहरा का नाम उस वक्त चर्चाओं में आया था जब उसे बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सलमान खान की मौत के लिए साजिश रचने के जुर्म में पकड़ा गया था।

- Advertisement -

राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में कई मेडल जीत चुका संपत नेहरा मूल रुप से राजस्थान के रायगढ़ का निवासी है। उसके पिता रामचंदर चंडीगढ़ पुलिस में एएसआई के पद पर तैनात थे जो कि अब रिटायर हो चुके हैं।

- Advertisement -

छात्र राजनीति से रखा जुर्म की दुनिया में कदम

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक शानदार एथलीट के रुप में पहचाने वाले संपत नेहरा ने जुर्म की दुनिया में पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र राजनीति के दौरान रखा था। यहीं पर उसकी मुलाकात चंडीगढ़ के कुख्यात अपराधी लॉरेंस विश्नोई से हुई थी। 500 शार्प शूटर्स की गैंग का लीडर विश्नोई का नाम अपराध की दुनिया में सबसे बड़ा है। 29 की उम्र तक उसके ऊपर 50 से अधिक मामले दर्ज हो चुके हैं जिनमें हत्या, लूट, डकैती आदि मामले दर्ज हैं।

बहरहाल, साल 2016 में एक कार की लूट मामले में संपत को गिरफ्तार किया था। जिसके लिए उसे सज़ा हुई थी। हालांकि, जून 2017 में वह पुलिसकर्मियों की आंख में मिर्च झोंककर भाग गया था।

उस पर 5 डकैती, 12 हत्या व 6 गैर इरादतन हत्या, 3 फिरौती समेत कई  अन्य अपराधों में 25 मुकदमें दर्ज हैं। इसके अलावा पंजाब और राजस्थान पुलिस ने 2 लाख का इनाम घोषित किया था।

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली, राजस्थान, पंजाब आदि में जुर्म को अंजाम देने के बाद संपत साउथ की तरफ निकल जाता था। यहां वह अलग-अलग नामों से भेष बदलकर रहता था। यहां वह तब तक रहता था जब तक कि उसे लॉरेंस का कोई आदेश नहीं आ जाता था।

सलमान खान की हत्या को लेकर रची साजिश

गौरतलब है, संपत का नाम उस वक्त सुर्खियों में आया था जब उसने फिल्म एक्टर सलमान खान की हत्या की साजिश रची थी। बता दें, हरियाणा पुलिस ने संपत को तेलंगाना के साइबराबाद से गिरफ्तार किया था। इस दौरान उसने कुबूल किया था कि लॉरेंस विश्नोई ने उसे सलमान खान को मारने की आदेश दिया था।

खबरों के मुताबिक, काला हिरण शिकार मामले से बेहद नाराज़ लॉरेंस विश्नोई ने सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी थी। ऐसे में उसने सलमान से बदला लेने के लिए अपने गुर्गे संपत को चुना। हालांकि, वह पकड़ा गया और उसने पुलिस के सामने सारी सच्चाई उगल दी।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular