Tuesday, February 4, 2025

इन गानों को एक टेक में किया गया था शूट, राजेश खन्ना से लेकर सुशांत सिंह राजपूत ने किया परफॉर्म

बॉलीवुड फिल्मों में गानों का एक अलग महत्व होता है। इसकी कोरियोग्राफी अच्छी हो तो फ़िल्म को बहुत लाभ मिलता है। लोग थिएटर में हीरो को नाचते देख अपनी सीट से खड़े होकर नाचने लगते हैं। जहां इन गानों को शूट करने के लिए हफ्ते भर की मेहनत लगती हैं, वहीं आज हम उन गानों की बात करेंगे जिन्हें नृत्य निर्देशकों ने मात्र एक शॉट या एक टेक में शूट करने का निर्णय लिया।

1. रूप तेरा मस्ताना (आराधना 1969)

किशोर कुमार के सुर से सजे इस गीत को फिल्माने के लिए निर्देशक ने तय किया था कि कुछ कट्स लिए जाएंगे लेकिन शूटिंग के दौरान उन्होंने राजेश खन्ना और शर्मिला टैगोर के एक्सप्रेसन्स को देखकर इसे एक टेक में ही ले लिया।

rajesh khanna

यह बॉलीवुड का पहला ऐसा गाना था जिसे एक शॉट में लिया गया था। यह रोमांटिक गाना था। इसी फिल्म का एक और गीत ‘मेरे सपनों की रानी’ भी हिट रही थी। फ़िल्म में राजेश खन्ना और शर्मिला टैगोर की जोड़ी बेहद पसंद की गई थी।

2. आई वांट टू मेक लव टू यू (ऐतराज 2004)

अब्बास-मस्तान के इस फ़िल्म के गाने में प्रियंका की अदाएँ और एक्सप्रेशंस ही लोगों को मदहोश कर देने वाले थे। इस गाने में प्रियंका अपनी अदाओं से अभिनेता अक्षय कुमार को प्यार करने के लिए उकसाती हुई दिखती है। हिमेश रेशमिया ने संगीत दिया था और गाने को सुनिधि चौहान के स्वर में रिकॉर्ड किया गया था।

priyanka-akshay

यह बॉलीवुड में आई अपने तरह की उन गिनी-चुनी फिल्मों में से एक थी जिसमें ‘मेल रेप विक्टिम’ के बारे में बात हो रही थी। इससे पहले अब्बास मस्तान ने वाइफ स्वैपिंग को फ़िल्म अजनबी में भी दिखाया था।

3. गल्लां गूड़ीयां (Gallan Goodiyaan From Dil Dhadakne Do 2015)

ज़ोया अख्तर द्वारा निर्देशित इस फ़िल्म के गाने ‘गल्ला गूड़ीयां’ में लगभग फ़िल्म के सभी कास्ट को नचवाया गया। फ़िल्म के इस गाने में कुछ हिडन कट्स थे जो इतनी बारीकी से कांटे गए कि किसी को पता नही चला। फिर भी इसे वन शॉट गाने की फेहरिस्त में रखना चाहिए।

अनिल कपूर, रणवीर सिंह, अनुष्का, प्रियंका, शेफाली शाह और राहुल बोस इस गाने में अन्य कलाकारों के साथ शिप के अंदर नाचते हुए दिखाई दिए। दिल धड़कने दो एक हिट फिल्म थी।

4. दिल बेचारा (टाइटल गाना 2020)

मखमली आवाज़ के मालिक सुशांत सिंह की यह आखिरी फ़िल्म थी जिसे देखकर लगभग हर फैन रोया होगा। फ़िल्म के क्लाइमेक्स में सुशांत के संवाद दिल भर देने वाले थे। इस फ़िल्म का टाइटल सॉन्ग फराह खान ने कोरियोग्राफ किया था। वे बताती हैं कि इस गाने को उन्होंने बहुत कम टाइम में शूट किया था।

shushant singh rajput

बेहतरीन डांसर सुशांत ने इस गाने को सिंगल शॉट में पूरा किया था। दिल बेचारा में सुशांत सिंह के साथ संजना सांघी भी थी।

5. सेक्सी बलिए (सीक्रेट सुपरस्टार 2017)

आमिर खान इस फिल्म में बहुत ही लाउड और चीप करैक्टर में थे। मीका सिंह के आवाज ने गाने को अलग ही फील दी थी। इस गाने के लिए सान्या मल्होत्रा कोरियोग्राफर बन गई थीं।

उन्होंने ने ही आमिर खान को स्टेप सिखाए। लो बजट में बने इस फ़िल्म ने जमकर कमाई की थी। आमिर खान ने बेहद ही खास विषय चुना था और फ़िल्म के माध्यम से लड़कियों को अपने सपने पूरे करने के लिए प्रेरित किया।

इसके अलावा शाहरुख खान ने भी अंजाम फ़िल्म में एक गाने को फिल्माया था जिसे एक शॉट में शूट किया गया था। ‘बरसों के बाद’ नामक इस गाने में माधुरी का जलवा था। शाहरुख तो व्हील चेयर में बैठे थे और माधुरी की अदाएँ ही गाने को खास बनाने के लिए काफी थी। 2007 में आई कैश फ़िल्म के गाने ‘ऐ छोरी ज़रा नच के दिखा’ और 2009 की ‘एक से बुरे दो’ फ़िल्म के टाइटल सांग को भी एक शॉट में शूट किया गया था।

फराह खान की पहली निर्देशित फिल्म ‘मैं हूँ ना’ के गाने ‘चले जैसे हवाएं’ का शुरुआती हिस्सा एक शॉट में लिया गया था। सैफ-करीना के एजेंट विनोद (2012) के गाने राब्ता (कहते हैं खुदा ने) को भी एक शॉट में शूट किया गया था। हालांकि, उस गाने में डांस नही बल्कि एक्शन सीन शूट हुआ था। हाल ही में आई गंगूबाई काठियावाड़ी के गाने ‘मेरी जान’ भी एक शॉट में शूट हुई है।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here