शुक्रवार यानी कल पूरा देश होली के रंग में सराबोर होकर मस्ती में झूम रहा होगा। इस दौरान हर कोई अपने-अपने करीबियों के साथ होली खेल रहे होंगे। इनमें आम नागरिक से लेकर बॉलीवुड के सेलेब्स तक सबपर होली का खुमार चढ़ा होगा। हालांकि, इनमें से एक सेलिब्रिटी ऐसी भी हैं जिन्हें रंगों का यह त्योहार कतई पसंद नहीं है। इस बात का खुलासा फिल्म एक्ट्रेस करीना कपूर ने खुद एक इंटरव्यू के दौरान किया था। उन्होंने इसके पीछे अपने दादा राज कपूर का नाम लिया था।
ये भी पढ़ें-आमिर खान को सताई पत्नी रीना और किरण राव की याद, बोले- ‘मैंने हल्के में ले लिया..’ – Story24
‘सादगी से खेलते हैं होली’
बता दें, एक समाचार पत्र को दिए गए इंटरव्यू में फिल्म एक्ट्रेस करीना कपूर ने होली को लेकर पूछे गए सवाल पर जवाब देते हुए कहा था कि, पूरा कपूर परिवार होली के मौके पर राज कपूर साहब को याद करता है। उनके जाने के बाद होली का जश्न फीका पड़ गया है। इसलिए सब लोग होली को बेहद सादगी के साथ खेलते हैं।
राज कपूर देते थे होली की ग्रांड पार्टी
मालूम हो, हिंदी सिनेमा जगत के शोमैन राज कपूर अपने ज़माने में पूरी फिल्म इंडस्ट्री को होली की ग्रांड पार्टी देते थे। यह पार्टी उनके फिल्म सिटी स्थित आरके स्टूडियोज़ में होती थी। इस दौरान बॉलवुड से जुड़े बड़े से बड़े सितारे इस पार्टी में शामिल होते हैं। सभी सितारे जमकर होली का सेलिब्रेशन करते थे। हालांकि राज कपूर के निधन के बाद कपूर परिवार में होली को लेकर उतना उत्साह नहीं बचा है। सब शांति से होली खेलते हैं, किसी तरह का ग्रांड सेलिब्रेशन नहीं करते हैं।
करिश्मा को सताई दादा की याद
वहीं, करीना की बहन करिश्मा कपूर ने भी होली के मौके पर अपने दादा राज कपूर को याद किया। हाल ही में एक्ट्रेस को इंडियाज़ गॉट टैलेंट के सेट पर देखा गया था। इस दौरान एक्ट्रेस ने शो की कंटेस्टेंट इशिता विश्वकर्मा को अपनी ऑटोग्राफ की हुई कुकबुक गिफ्ट की। इस कुकबुक को देखकर वे भावुक हो गईं। करिश्मा बताया कि उनके दादा उन्हें तोहफे में कुकबुक्स भेंट किया करते थे।
ये भी पढ़ें-सारा के नाम पर Ex हसबैंड अली और शिवम शर्मा के बीच झड़प, एक्ट्रेस बोलीं- ‘मेरा नाम..’ – Story24