देश के सबसे अमीर और सफल कारोबारी मुकेश अंबानी अक्सर अपनी लक्जीरियस लाइफस्टाइल के लिए चर्चाओं में रहते हैं। उनके कपड़ों से लेकर उनकी गाड़ियों तक हर चीज़ ब्रांडेड होती है। ऐसा ही कुछ हाल उनकी पत्नी का भी है।
बता दें, देश के सफलतम उद्यमियों में से एक मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी अपने पति से किसी भी जगह कम नहीं हैं। उनकी लाइफस्टाइल के चर्चे पूरे विश्व में होते हैं। कहते हैं नीता अंबानी जिस चीज़ को एक बार यूज़ कर लेती हैं उसे दोबारा कभी हाथ नहीं लगाती हैं। उनकी हर चीज़ ए1 होती है।
आज हम आपको नीता अंबानी के राजसी ठाठ-बाठ से जुड़ी ऐसी जानकारी देने जा रहे हैं जिसके विषय में शायद ही आपने कभी सुना होगा।
साल 2015 में नीता अंबानी को लैक्मे फैशन वीक में स्पॉट किया गया था। इस दौरान उनके हाथ में एक पर्स था जो कि काफी खूबसूरत था। बताया जाता है कि उनका यह पर्स दुनिया का सबसे महंगा पर्स है। गुलाबी रंग के हर्मेस बिर्किन बैग की कीमत 48,42,337 रुपयों से भी अधिक आंकी गई है।
वहीं, नीता अंबानी साल 2013 में ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स और डचेस ऑफ कॉर्नवाल कैमिला से मुलाकात के दौरान भी चर्चाओं में आई थी। इस दौरान उनके हाथों में गोल्डन कलर का स्पार्कलिंग क्लच मौजूद था। खबरों के मुताबिक, खूबसूरत पर्स को तैयार करने के लिए सांप की स्किन का इस्तेमाल किया गया था। इसके अलावा इस बैग में 240 हीरे जड़े हुए थे साथ ही 18 कैरेट व्हाइट गोल्ड का काम किया गया था। नीता अंबानी के इस पर्स की कीमत उन दिनों 2.46 करोंड़ रुपये थी।
मालूम हो, इस तरह के लग्जीरियस आइटम्स नीता अंबानी के अलावा हॉलीवुड अभिनेत्री किम कार्दशियन विक्टोरिया बेकहम, हर्ट एवांगेलिस्टा और डोनाल्ड ट्रंप की बेटी मेलानिया ट्रंप के पास देखे गए हैं। इसके अलावा रिलायंस इंडस्ट्रीज की मालकिन नीता अंबानी के पास जिम्मी चू, चनेल और गोयार्ड जैसे महंगे ब्रांड्स के हैंडबैग्स हैं। इन बैग्स की कीमत 30 से 40 लाख रुपए होती है।