सलमान खान की अब तक की सबसे अच्छी एक्टिंग की बात की जाए तो तेरे नाम (2003) का नाम सबसे ऊपर आता है। सलमान ने इस फ़िल्म में माचो मैन राधे की भूमिका में थे। हम साथ साथ हैं फ़िल्म के बाद सलमान की फिल्में उतनी नही चल पा रही थी। कुछ फिल्में कमाई करती लेकिन सलमान की लोकप्रियता पर इसका कोई फर्क नही पड़ रहा था। जो लोग इन दिनों सलमान के अभिनय को लेकर मज़ाक उड़ाते हैं उन्हें सलमान की ‘तेरे नाम’ एक बार जरूर देखनी चाहिए।
निर्देशक बाला के दोस्त के जीवन पर आधारित थी फ़िल्म
तेरे नाम एक तमिल फिल्म ‘सेथु’ (Sethu) की हिंदी रीमेक थी। बाला ने अपने एक दोस्त के जीवन से प्रेरित होकर इस कहानी को लिखा था। उनके मित्र को एक लड़की से प्यार हुआ था और उनकी ज़िंदगी भी मेंटल असायलम में बीत रही थी। बाला को वह कहानी फ़िल्म बनाने लायक लगी। चियान विक्रम ने अपने अभिनय से खूब सुर्खियां बटोरीं थी। फ़िल्म का प्रमुख किरदार ऐसा है जिसे लड़की नही मिलती तो वह मूव ऑन नही कर पाता और गम में पड़ जाता है। सलमान फ़िल्म करने के लिए राजी थे लेकिन उन्हें एक ही चिंता खाई जा रही थी।
सलमान को इस बात का डर था
एक पब्लिक फिगर और युवा स्टार होने के नाते सलमान को पता था कि यंग लड़के उनको फॉलो करते हैं। उनके शर्ट, हेयर स्टाइल से लेकर सब चीज़ की कॉपी उनके फैंस करते हैं। सलमान को डर इस बात का था कि कहीं उनके फैंस उन्हें देखकर अपनी ज़िंदगी भी एक ही लड़की के पीछे बर्बाद न कर दे। फ़िल्म के प्रमोशन के दौरान भी सलमान ये कहते थे कि फ़िल्म देखो लेकिन राधे जैसा मत बनो। लड़की से प्यार करो और अगर वो छोड़कर चली जाती है तो उसे भूल जाओ और किसी अन्य लड़की को ढूंढ लो।
तेरे नाम हेयर स्टाइल एक फैशन बन चुका था
तेरे नाम रिलीज हुई और लोग सलमान की तरफ हेयर स्टाइल बनवाने लगे थे। सतीश कौशिक की फ़िल्म में हेरोइन के लिए पहले अमीषा पटेल को चुना गया था लेकिन बात नही बनी। सेथु फिल्म की कहानी इतनी चली की ये 5 भाषाओं में बन चुकी है। इसके कुछ सालों बाद आई वांटेड में भी सलमान के किरदार का नाम राधे होता है। जिस महेंद्र वर्मा ने तेरे नाम फ़िल्म में सलमान का सिर फोड़ा था। बाद में वांटेड फ़िल्म में सलमान ने उसी का सिर फोड़ा। वांटेड भी उस दौर में तब रिलीज हुई थी जब सलमान लगातार कई फ्लॉप दे रहे थे।
अनुराग कश्यप को एक गलती की वजह से बाहर किया गया
सतीश कौशिक से पहले इस फ़िल्म का निर्देशन अनुराग कश्यप करने वाले थे। फ़िल्म की कहानी यूपी में बेस्ड थी और अनुराग कश्यप यूपी के रहने वाले थे। अनुराग किसी भी तरह से ‘तेरे नाम’ मे सलमान को फिट नही समझते थे। उन्हें लगता था कि कोई अन्य अभिनेता इस किरदार के साथ न्याय कर पाएगा। अनुराग ने कोशिश की और सलमान से कहा कि सीने पर बाल उगा लीजिए। यह सुनते ही सलमान ने कुछ नही कहा और अगले दिन प्रोड्यूसर अनुराग से मिलने आये और उन पर ग्लास बोटल फेंककर मारा और कहा – साले तू सलमान को बाल उगाने को कहेगा।” अनुराग को उसी दिन फ़िल्म से बाहर निकाल दिया गया।
सलमान हेयर ट्रांसप्लांट करवा रहे थे इस कारण फर्स्ट हाफ में विग का उपयोग किया
तेरे नाम की शूटिंग के दौरान सलमान अपना हेयर ट्रांसप्लांट करवा रहे थे। तो उन्हें फ़िल्म के लिए अलग से बाल मुड़वाने की ज़रूरत नही पड़ी। फ़िल्म के फर्स्ट हाफ को सलमान ने विग लगाकर पूरा किया। इस फ़िल्म में डेज़ी शाह एक बैकग्राउंड डांसर थी। लगन लगी के साथ और गाने में वे सलमान के पीछे नाचती दिखाई दी। यह रवि किशन और सलमान की एक साथ आई पहली और आखिरी फ़िल्म है।
2011 में सतीश कौशिक ने कहा था कि वे जल्द ही तेरे नाम का दूसरा पार्ट लेकर आएंगे, लेकिन वो प्रोजेक्ट कभी नही बन पाई। खबरें बताती हैं कि सलमान से पहले इस फ़िल्म में संजय कपूर को फाइनल किया गया था। और संजय को निकालने के बाद अजय देवगन के नाम पर भी विचार किया गया था। लेकिन कोई भी एक्टर सलमान से बेहतर इस रोल को नही कर सकता था।