‘पद्मिनी कोल्हापुरी…..’ हिंदी सिनेमा जगत का वो नाम जिसने अपने टेलेंट से पूरी दुनिया को घुटनों पर लाकर खड़ा कर दिया था। उनकी सुदंरता पीछे लाखों लोग दीवाने बनकर घूमते थे। आज वह एक्ट्रेस उम्र के उस पड़ाव पर पहुंच चुकी है जहां से उन्हें फिल्म इंडस्ट्री की चकाचौंध धुंधली नज़र आती है।
महज़ 7 वर्ष की उम्र में ग्लैमर की दुनिया में कदम रखने वाली पद्मिनी ने दिन-रात मेहनत करके अपना नाम बनाया। आलम यह था कि 80 के दशक में हर डॉयरेक्टर की फर्स्ट च्वॉइस पद्मिनी कोल्हापुरी ही थीं।
विवादों से रहा पुराना नाता
‘प्रेम रोग’, ‘इंसाफ का तराजू’, ‘आहिस्ता-आहिस्ता’, ‘प्यार झुकता नहीं’, ‘सत्यम शिवम् सुंदरम’ जैसी सुपर-डुपरहिट फिल्मों में अहम भूमिका निभाने वाली पद्मिनी का कॉन्ट्रोवर्सीज़ से पुराना नाता रहा है।
कई बार इन विवादों के चलते उन्हें काफी मुश्किलों का सामना भी करना पड़ता रहा है। बात करें, एक्ट्रेस की सबसे पुरानी और चर्चित कॉन्ट्रोवर्सी की तो उसमें सबसे टॉप पर नाम आता है एक ‘किस’ का।
भारत दौरे पर आए प्रिंस चार्ल्स
दरअसल, इस घटना का संबंध प्रिंस चार्ल्स के भारत दौरे से है। साल 1980 में वे इंडिया आए थे। इस दौरान उन्हें बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग देखने मन हुआ। जिसपर उन्हें मुंबई स्थित राजकमल स्टूडियो ले जाया गया।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस दौरान स्टूडियो में फिल्म ‘आहिस्ता-आहिस्ता’ की शूटिंग चल रही थी। इस फिल्म में पद्मिनी कोल्हापुरी, शशिकला और तमाम कलाकार शामिल थे। तभी अचानक से सेट पर यह खबर फैली कि प्रिंस चार्ल्स शूटिंग देखने के लिए आ रहे हैं, इस बात से पूरे सेट पर भगदड़ मच गई।
शूटिंग देखने आए प्रिंस को पद्मिनी ने किया ‘किस’
उधर, पद्मिनी को जब प्रिंस के आने की जानकारी हुई तो काफी एक्साइटेड हो गईं। कुछ देर बाद प्रिंस जब अपने काफिले के साथ स्टूडियो में दाखिल हुए तब उनका स्वागत शशिकला ने आरती उतारकर किया। इस दौरान पद्मिनी भी वहीं थी, जब प्रिंस एक्ट्रेस की तरफ बढ़े तो उनसे रहा ही नहीं गया और उन्होंने सबसे पहले चार्ल्स को गले लगाया और फिर उन्हें सबके सामने गालों पर किस कर डाला। इसके बाद एक्ट्रेस ने उन्हें माला पहनाई।
बन गयी कॉन्ट्रोवर्शियल स्टार
खबरों के मुताबिक, प्रिंस को किस करने की खबर आग की तरह पूरे देश में फैल गई। देखते ही देखते पद्मिनी की इस हरकत पर इंटरनेशनल मीडिया में बातचीत होने लगी। यह वह दौर था जब किसी को सरेआम किस करना नॉर्मल नहीं माना जाता था। लेकिन पद्मिनी की एक गलती ने उन्हें रातों-रात सुपरस्टार से कॉन्ट्रोवर्शियल स्टार में तब्दील कर दिया। इसके बाद उनकी छवि को भी काफी नुकसान पहुंचा था।
मेरे जीवन की सबसे बड़ी भूल थी- पद्मिनी कोल्हापुरी
बता दें, इस घटना पर शर्मिंदगी व्यक्त करते हुए पद्मिनी ने एक इंटर्व्यू में बताया था कि यह उनके जीवन की सबसे बड़ी गलतियों में से एक थी। उन्होंने अपनी इस कॉन्ट्रोवर्सी पर चर्चा करते हुए कहा था कि ‘उस घटना के बाद मैं काफी शर्मिंदा थी। वह भारत आए थे तो उनका मुंबई आना भी हुआ। उन्हें फिल्म की शूटिंग देखनी थी। हम तब आहिस्ता आहिस्ता की शूटिंग कर रहे थे। तभी राजकमल स्टूडियो में प्रिंस चार्ल्स के आने की खबर मिली। शशिकला ने उनकी आरती उतारी और उन्हें ग्रीट किया। वहीं मैंने उन्हें गाल में किस कर के ग्रीट किया।
एक्ट्रेस ने आगे बताया कि इस घटना के बाद इसकी काफी चर्चा हुई। दरअसल, वह वक्त ऐसा था जब किसी को यूं किस करना कोई आम बात नहीं मानी जाती थी। तो ये बहुत बड़ी बात बन कर सामने आई।
एयरपोर्ट पर हुईं शर्मिंदा
गौरतलब है, इस घटना ने पद्मिनी की जिंदगी पर बहुत गहरा असर डाला था। उनकी छवि कितनी धूमिल हो चुकी थी इसका अंदाज़ा उनके साथ एयरपोर्ट पर एक हुए वाकिये से लगाया जा सकता है।
दरअसल, एक्ट्रेस अपनी फिल्म की शूटिंग खत्म करके लंदन गई थीं। इस दौरान एयरपोर्ट पर एक ब्रिटिश इमिग्रेशन ऑफिसर उनके पास आया और उसने उनसे पूछा- क्या आप वहीं हैं जिन्होंने प्रिंस चार्ल्स को किस किया था? मालमू हो, इस घटना का जिक्र करते हुए पद्मिनी ने बताया था कि ये प्रश्न सुनते ही वे बहुत शर्मिंदा हो गई थी।
प्रोड्यूसर संग की भागकर शादी
बता दें, इस घटना के अलावा भी पद्मिनी कोल्हापुरी का नाम कॉन्ट्रोवर्सीज़ में रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस ने फिल्म प्रोड्यूसर प्रदीप शर्मा संग भागकर शादी की थी। इस दौरान पद्मिनी महज़ 21 साल की थीं। कहा जाता है प्रदीप और एक्ट्रेस की उम्र में फासले की वजह से पद्मिनी के परिजन उनके इस रिश्ते के खिलाफ थे। लेकिन प्यार में पागल पद्मिनी कहां किसी की सुनने वाली थीं, उन्होंने भागकर शादी कर ली थी।
आज दोनों का एक बेटा है जिसका नाम प्रियांक है, वे तीनों खुशहाली से अपना जीवन व्यतीत कर रहे हैं।