Friday, May 22, 2026

शादी की फोटो को शेयर कर रहे यूजर्स पर भड़कीं सोनाक्षी सिन्हा, बोलीं- ‘आप बेवकूफ….’

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और फिल्म अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा की जोड़ी फिल्म इंडस्ट्री की पॉपुलर जोड़ियों में से एक है। जब भी दोनों एक्टर्स एक साथ स्क्रीन शेयर करते हैं दर्शकों का दिल लूट लेते हैं। दोनों के बीच की स्मूद केमेस्ट्री इनकी फिल्मों में साफतौर पर देखने को मिलती है। यही कारण है कि दोनों के फैंस उन्हें एक साथ देखने के लिए बेताब रहते हैं।

हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा और सलमान खान की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर को साझा करते हुए इंटरनेट यूजर्स दावा कर रहे हैं कि सलमान खान ने शत्रुघ्न सिन्हा की लाडली सोनाक्षी सिन्हा से शादी कर ली है।

ये भी पढ़ें- सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा ने रचाई शादी? वायरल हुई तस्वीर – Story24

सलमान-सोनाक्षी ने रचाई शादी?

बात करें वायरल तस्वीर की तो, इस फोटो में सलमान और सोनाक्षी दूल्हा-दुल्हन के कपड़ों में नज़र आ रहे हैं। वहीं, सलमान को सोनाक्षी को अंगूठी पहनाते हुए देखा जा सकता है। इस तस्वीर के इंटरनेट पर वायरल होने के बाद दोनों के फैंस के बीच हड़कंप मच गया है कि क्या वाकई में एक्टर्स ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली है?

सोशल मीडिया पर अपनी शादी को लेकर इतना बज़ बढ़ने के बाद अब फिल्म इंडस्ट्री की रज्जो ने सफाई पेश की है। उन्होंने इंटरनेट यूजर्स पर भड़कते हुए कहा है कि,  क्या आप इतने बेवकूफ हैं कि असली और एडिट की गई फोटो में अंतर न बता पाएं।

इन फिल्मों में आएंगे नज़र

मालूम हो, एक्ट्रेस ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान की फिल्म से की थी। उन्होंने दबंग से फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया था जिसमें उनकी एक्टिंग को काफी सराहना मिली थी। वर्कफ्रंट की बात करें तो बहुत जल्द ही एक्ट्रेस को ‘डबल एक्सएल’ नामक फिल्म में देखा जाएगा। इस फिल्म में हुमा कुरैशी और रितेश देशमुख भी साथ में नज़र आएंगे।

वहीं, सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘टाइगर 3’ की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं। इस फिल्म में उनके साथ इमरान हाशमी और कटरीना कैफ भी नज़र आएंगे।

ये भी पढ़ें- Omicron के लक्षणों में बदलाव, आ सकती है कोरोना की चौथी लहर – Story24

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here