Monday, May 25, 2026

अनन्या की इस हरकत से शाहरुख की लाडली ने खोया आपा, बोलीं- ‘what the hell..’

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे और फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान काफी अच्छे दोस्त हैं। दोनों को अक्सर साथ में बी-टाउन की पार्टियों में स्पॉट किया जाता है। सोशल मीडिया पर भी दोनों एक-साथ तस्वीरें शेयर करके एक अच्छे बॉन्ड का दावा करती हैं।

हालांकि, इस बार अनन्या पांडे ने शाहरुख की लाडली के साथ कुछ ऐसा कर दिया है जिसपर सुहाना खान ने अपना आपा खो दिया।

ये भी पढ़ें-सीमापार कर शराब ले जाना पड़ सकता है महंगा, जान लीजिये खास नियम – Story24

रायसा ने सेलिब्रेट किया जन्मदिन

बता दें, हाल ही में अनन्या पांडे ने अपनी छोटी बहन रायसा पांडे का 18वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया था। इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुईं थीं। इन तस्वीरों में रायसा फिल्म इंडस्ट्री के नामचीन एक्टर्स के साथ मस्ती करते हुए नज़र आ रही थीं।

इस बीच फिल्म एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने अपनी बहन को बर्थडे विश करते हुए सोशल मीडिया पर एक ऐसी फोटो साझा की जिसपर किंग खान की इकलौती बेटी नाराज़ हो गईं। दरअसल, अनन्या ने जो तस्वीर साझा की उसमें एक्ट्रेस अपनी बहन रायसा के साथ बैठी हुई नज़र आ रही हैं लेकिन उन्होंने सुहाना खान को क्रॉप कर दिया। इस तस्वीरे के साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, हैप्पी बर्थडे चूहिया। मेरा दिल।

भड़क उठीं सुहाना खान

एक्ट्रेस की इस हरकत पर सुहाना खान ने कमेंट करते हुए लिखा, मुझे क्रॉप करने के लिए शुक्रिया। इसके बाद उन्होंने एक और कमेंट किया जिसमें उन्होंने लिखा, what the hell.

मालूम हो, सुहाना खान का यह कमेंट सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। लोग इसपर चर्चा कर रहे हैं।

फिल्मों में नज़र आएंगी शाहरुख की लाडली

गौरतलब है, पिछले कई दिनों से सुहाना खान के बॉलीवुड में डेब्यू को लेकर सोशल मीडिया पर कई खबरें वायरल हो चुकी हैं। बताया जा रहा है कि बहुत जल्द शाहरुख की लाडली जोया अख्तर की फिल्म से अपने करियर की शुरूआत करेंगी। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस फिल्म में उनके साथ  श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर और अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्या नंदा भी नजर आएंगे।

ये भी पढ़ें-ट्रोलर्स पर भड़कीं मलाइका अरोड़ा, बोलीं- ‘ये कचरा…पाखंडी’ – Story24

 

 

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here