Monday, March 17, 2025

लोकसभा चुनावों को लेकर पीके ने दी विपक्ष को नसीहत, बोले- ‘झांसे में..’

बीते दिन पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के नतीजों को घोषित किया गया। चार राज्यों में बीजेपी ने प्रचंड बहुमत से जीत हांसिल की। इसके बाद पीएम मोदी ने गुरुवार को दिल्ली स्थित पार्टी कार्यालय पर बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान पीएम ने बीजेपी की रणनीतियों और उद्देश्यों को लेकर चर्चा की। पीएम ने इस बीच 2024 के लोकसभा चुनावों का भी जिक्र किया।

ये भी पढ़ें-संजय राउत की अजीबो-गरीब मांग, बोले- ‘मायावती और ओवैसी को मिले ‘पद्म विभूषण’ और ‘भारत रत्न’’ – Story24

पीएम ने याद किया 2017 का चुनाव

उन्होंने कहा कि, जब हम 2019 में आम चुनाव जीते थे तो कुछ राजनीतिक ज्ञानियों ने कहा था कि, यह जीत तो 2017 के चुनावों में ही तय हो गई थी। इसलिए क्या वे राजनीतिक ज्ञानी अब यह कहने की हिम्मत करेंगे कि, 2022 के चुनाव परिणामों ने 2024 के नतीजे तय कर दिए हैं।

पीके ने साधा निशाना

पीएम मोदी के इस बयान पर चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने अब निशाना साधा है। उन्होंने इस मामले में ट्वीट कर कहा कि, भारत की लड़ाई 2024 में ही लड़ी जाएगी और वहीं परिणाम भी तय होंगे।  यह साहेब भी जानते हैं कि, यह लड़ाई किसी राज्य में नहीं होगी।

‘झांसे में न आए विपक्ष..’

मशहूर चुनाव रणनीतिकार पीके ने आगे कहा कि, 2024 की लड़ाई किसी राज्य में नहीं होगी। यह वह बहुत अच्छे से जानते हैं। इसलिए वे अभी से माहौल बनाने में जुटे हैं, जिससे विपक्ष पर मनोवैज्ञानिक बढ़त हासिल की जा सके।

प्रशांत किशोर ने विपक्षी दलों को सलाह देते हुए कहा कि, पार्टियां बीजेपी के इस तरह के झांसे में न आएं।

ये भी पढ़ें-बीजेपी की जीत पर ममता बनर्जी ने उठाई EVM पर ऊंगली, बोलीं- ‘हो फॉरेंसिक जांच..’ – Story24

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here