Tuesday, January 14, 2025

जब शादी की सालगिरह भूल गए थे अजय देवगन, काजोल ने किया था ऐसे रिएक्ट

वैसे तो बॉलीवुड में तमाम जोड़ियां रोज़ बनती और टूटती हैं, लेकिन कुछ जोड़ियां ऐसे भी हैं जिन्होंने एक बार अपने पार्टनर का हाथ थामा उसके बाद हमेशा के लिए उन्हीं के हो गए। हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड के पॉवर कपल अजय देवगन और काजोल की। दोनों ने 24 फरवरी 1999 को शादी की थी। आज वे दो बच्चों के माता-पिता हैं। एक्टर और एक्ट्रेस की इस जोड़ी को फिल्म जगत की सबसे क्यूट जोड़ी माना जाता है।

इसकी वजह है दोनों का स्वभाव। जहां काजोल अपने मुंहफट स्वभाव के लिए प्रसिद्ध हैं तो वहीं अजय को उनके शांतिमय व्यवहार के लिए जाना जाता है। काजोल और अक्षय अक्सर अपनी फिल्मों को लेकर लाइमलाइट में रहते हैं। शादी और बच्चों के बाद से काजोल ने एक्टिंग से कुछ हद तक दूरी भी बना ली है लेकिन अजय अब भी कायम हैं। उनका स्टारडम देखते ही बनता है।

भुज में नज़र आए थे अजय देवगन

90 के दशक के पॉवरफुल एक्टर के तौर अजय देवगन की पहचान आज भी कायम है। आज भी लोग उनकी एक्टिंग के उतने ही दीवाने है जितना कि पहले हुआ करते थे। हाल ही में एक्टर की फिल्म भुज द प्राइड एंड ऑनर रिलीज़ हुई थी जिसे काफी सराहा गया था।

वहीं, बात करें काजोल की तो उन्हें आखिरी बार त्रिभंगा में देखा गया था। इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ किया गया था जिसमें एक्ट्रेस ने अनुराधा आप्टे की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था।

24 को मनाई शादी की सालगिरह

काजोल और अजय अपनी प्रोफेसनल लाइफ के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चाओं में बने रहते हैं। इस बार स्टार कपल अपनी शादी की सालगिरह को लेकर सुर्खियों में छाया हुआ है। 24 फरवरी को काजोल और अजय ने अपनी शादी की 23वीं सालगिरह मनाई। दोनों एक-साथ काफी खुश नज़र आए।

बॉलीवुड के इस पॉवरकपल के बीच प्यार के साथ-साथ खट्टी-मीठी नोंक-झोंक भी लोगों को देखने को मिलती है। हाल ही में काजोल और अजय का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस वीडियो में अजय से एक सवाल पूछा गया था जिसका वे सही से जवाब नहीं पाए थे। इसपर काजोल ने उनकी तरफ देखकर बड़ा ही एग्रेसिव रिएक्शन दिया था।

करण जौहर के शो पर पहुंचा कपल

दरअसल, पिछले दिनों काजोल और अजय कॉफी विद करण के सेट पर पहुंचे थे। यहां शो के होस्ट करण जौहर ने बातों ही बातों में अजय से उनकी शादी की सालगिरह को लेकर सवाल किया था। करण ने पूछा आपकी शादी की डेट क्या है? इसपर अजय ने पहले तो 22 फरवरी कहा फिर 23 फरवरी। एक्टर के इस जवाब को सुनकर काजोल का पारा चढ़ गया और उन्होंने अजय की तरफ देखकर काफी एग्रेसिव रिएक्शन दिया था। इसके बाद एक्ट्रेस ने उन्हें बताया कि 24 फरवरी।

गौरतलतब है, अब यह वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें अजय और काजोल की क्यूट केमेस्ट्री लोगों को काफी पसंद आ रही है। कपल के फैंस उनकी इस जोड़ी को हमेशा खुश रहने की सलाह दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें- जब आत्महत्या के लिए मजबूर हो गईं थीं सपना चौधरी

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here