क्राइम मास्टर गोगो, नंदू आदि किरदार निभाकर प्रसिद्ध हुए अभिनेता शक्ति कपूर आज आलीशान जिंदगी व्यतीत कर रहे हैं। उनके पास दौलत-शोहरत भरपूर है। यही कारण है कि सारी जिंदगी काम करने के बाद एक्टर अब अपनी फैमिली के साथ टाइम स्पेंड करना ज्यादा पसंद करते हैं। उन्हें अक्सर अपनी खूबसूरत बेटी के साथ मस्ती करते हुए देखा जाता है।
बता दें, शक्ति कपूर की इकलौती बेटी और कोई नहीं बल्कि फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ही हैं। उन्हें अक्सर अपने पापा के साथ मुंबई की अलग-अलग लोकेशन्स पर सपॉट किया जाता है। दोनों के बीच की बॉन्डिंग उनके फैंस को काफी पसंद आती है, यही कारण है कि दोनों अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं।
बीते दिन श्रद्धा कपूर ने अपना 35वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर वे काफी खुश नज़र आईं।
ये भी पढ़ें- शादी की फोटो को शेयर कर रहे यूजर्स पर भड़कीं सोनाक्षी सिन्हा, बोलीं- ‘आप बेवकूफ….’ – Story24
कॉफी शॉप में करना पड़ा था काम
बहरहाल, आज हम आपको श्रद्धा कपूर से जुड़े एक दिलचस्प किस्से के विषय में बताने जा रहे हैं जिसमें एक्ट्रेस को अपने जेब खर्च चलाने के लिए कॉफी शॉप में काम करना पड़ा था।
इस बात का खुलासा एक्ट्रेस ने खुद एक इंटरव्यू के दौरान किया था। उन्होंने बताया था कि बॉस्टन में पढ़ाई के दौरान उन्होंने एक कॉफी शॉप में नौकरी कर ली थी। इससे मिलने वाली तनख्वाह से उनका जेब खर्च निकलता रहता था।
16 की उम्र में सलमान ने दिया था एक्टिंग का मौका
मालूम हो, एक्ट्रेस को पहला ब्रेक 16 साल की उम्र में बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान ने दिया था। हालांकि, एक्ट्रेस ने उस वक्त अपनी पढ़ाई को तवज्जो देते हुए यह ऑफर ठुकरा दिया था।
इसके बाद उन्होंने साल 2010 में फिल्म तीन पत्ती से फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। हालांकि, उन्हें इस फिल्म में कुछ खास सफलता नहीं मिली लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और वे डटी रहीं।
‘आशिकी 2’ ने बदली जिंदगी
इसका नतीजा ये रहा कि साल 2013 में श्रद्धा को महेश भट्ट की बिग बजट फिल्म आशिकी 2 में काम करने का मौका मिला। इस फिल्म में श्रद्धा की एक्टिंग को इतनी सराहना मिली कि उन्हें फिर कभी पलट कर देखना नहीं पड़ा। कहा जाता है कि श्रद्धा के करियर में यह फिल्म मील का पत्थर साबित हुई थी।
इसके बाद एक्ट्रेस ने एक के बाद एक सुपरहिट फिल्म देकर इंडस्ट्री में अपनी खुद की पहचान स्थापित कर ली। आज एक्ट्रेस करोड़ों की प्रॉपर्टी की मालकिन हैं।
करोड़ों की मालकिन हैं श्रद्धा
रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी नेट वर्थ आय 57 करोंड़ रुपये हैं। श्रद्धा फिल्मों के साथ-साथ कई ब्रांड्स को एंडोर्स भी करती हैं। इनमें लेक्मे, वीट आदि शामिल हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो आखिरी बार श्रद्धा को बॉलीवुड के मशहूर कलाकार टाइगर श्रॉफ के साथ टाइगर 3 में देखा गया था। बहुत जल्द उन्हें सुप्रसिद्ध डॉयरेक्टर लव रंजन की फिल्म में देखा जाएगा। इस फिल्म में रणबीर कपूर भी उनके साथ नज़र आएंगे।
ये भी पढ़ें- Omicron के लक्षणों में बदलाव, आ सकती है कोरोना की चौथी लहर – Story24