Thursday, June 8, 2023

चुनाव में मिली शिकस्त के बाद अखिलेश यादव ने दी पहली प्रतिक्रिया, बोले- ‘उस हर एक..’

- Advertisement -

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजों ने सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के अरमानों पर पानी पेर दिया है। बीजेपी से मिली करारी शिकस्त के बाद अब पूर्व सीएम ने पहली प्रतिक्रिया दी है। सपा मुखिया ने प्रदेश की जनता को धन्यवाद देते हुए अपनी पार्टी के निर्वाचित विधायकों को शुभकामनाएं दी है।

ये भी पढ़ें-शहीद ‘रवि खन्ना’ की पत्नी ने किया निर्माता विवेक अग्निहोत्री पर मुकदमा, “द कश्मीर फाइल्स” विवादों में – Story24

- Advertisement -

अखिलेश ने जताया जनता का आभार

बता दें, यूपी विधानसभा चुनावों में जहां बीजेपी ने 273 सीटों के साथ पूर्ण बहुंत हांसिल की। वहीं, सपा को 125 सीटों के साथ संतुष्टि करनी पड़ी। इस हार के बाद सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने ट्वीट कर प्रदेश के मतदाताओं का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने लिखा कि, “सपा-गठबंधन के जीते हुए सभी विधायकों को हार्दिक बधाई! सभी नये विधायक जनता की सेवा व सहायता करने की ज़िम्मेदारी शत-प्रतिशत निभाएं! उस हर एक छात्र, बेरोज़गार युवा, शिक्षक, शिक्षामित्र, महिला, पुरानी पेंशन के समर्थक, किसान, मज़दूर और प्रोफेशनल को धन्यवाद जिसने हममें विश्वास जताया।”

- Advertisement -

‘हमने बीजेपी की सीटों को…’

इसके अलावा उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने भाजपा पर निशाना साधते हुए दावा किया कि उनकी पार्टी ने प्रदेश की सत्ताधारी पार्टी की सीटों को घटा दिया है। अखिलेश ने कहा कि, “उप्र की जनता को हमारी सीटें ढाई गुनी व मत प्रतिशत डेढ़ गुना बढ़ाने के लिए हार्दिक धन्यवाद। हमने दिखा दिया है कि भाजपा की सीटों को घटाया जा सकता है। भाजपा का ये घटाव निरंतर जारी रहेगा। आधे से ज़्यादा भ्रम और छलावा दूर हो गया है बाकी कुछ दिनों में हो जाएगा. जनहित का संघर्ष जीतेगा।”

गौरतलब है, समाजवादी पार्टी की तरफ से शुक्रवार को एक आधिकारिक डाटा साझा किया गया। इन आंकड़ों के माध्यम से सपा ने दावा किया है कि उसे पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने के लिए महज़ चंद वोटों की जरुरत थी।

सपा ने साझा किया आधिकारिक डाटा

पार्टी के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर आधिकारिक डाटा साझा करते हुए लिखा गया कि, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में सपा को 2.9 करोड़ वोट मिले हैं। महज 5 लाख वोट और मिलते तो यूपी में हमारी सरकार बनती! पूर्ण समर्पण के साथ जनता की सेवा कर संघर्ष के रास्ते चलते रहेंगे समाजवादी।

ये भी पढे़ं-लोकसभा चुनावों को लेकर पीके ने दी विपक्ष को नसीहत, बोले- ‘झांसे में..’ – Story24

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular