Friday, February 7, 2025

पुतिन को मनोरोगी करार देने वाली मॉडल की लॉश से मचा हड़कंप

पिछले कई दिनों से रुस और यूक्रेन के बीच जंग जारी है जिससे स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। ऐसे में रुस की एक मॉडल की लाश ने दुनिया में हड़कंप मचा दिया है। बताया जा रहा है कि इस मॉडल ने राष्ट्रपति पुतिन को मनोरोगी बताया था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मॉडल की लाश एक सूटकेस से मिली है जिसे करीब 1 साल बाद ढूंढा जा सका है। बताया जा रहा है कि मॉडल ने सोशल मीडिया के जरिये राष्ट्रपति पुतिन की आलोचना की थी और उन्हें मनोरोगी करार दिया था। इसके एक महीने बाद ही मॉडल कहीं लापता हो गई थी।

ये भी पढ़ें-सावधान! होली खेलने से पहले जान लें इन स्किन प्रॉब्लम्स का सच – Story24

सूटकेस में मिली लाश

बता दें, मॉडल की पहचान ग्रेटा वेडलर के रुप में हुई है। उसकी उम्र 23 वर्ष थी। बताया जा रहा है कि मॉडल की हत्या उसके बॉयफ्रैंड ने की थी जिसके बाद उसने उसे एक सूटकेस में भरकर फेंक दिया था।

प्रेमी ने की हत्या

खबरों के मुताबिक, मॉडल के पूर्व प्रेमी और हत्या के आरोपी दिमित्री कोरोविन ने पुलिस के सामने कुबुल किया है कि उसके और ग्रेटा के बीच पैसों को लेकर विवाद चल रहा था जिसके बाद उसने गुस्से में आकर मॉडल की हत्या कर दी। बताया जा रहा कि इस हत्या से राष्ट्रपति पुतिन का कोई संबंध नहीं है।

आरोपी ने कुबुल किया गुनाह

मालूम हो, आरोपी ने पूछताछ में ये कुबुल किया है कि उसने 3 दिनों तक ग्रेटा की लाश सूटकेस में बंद करके रखी थी। इसके बाद उसने मॉडल के पार्थिव शरीर को मॉस्को से300 मील की दूरी पर लिपेत्स्क इलाके में एक कार की डिग्गी में बंद करके छोड़ दिया।

इतना ही नहीं, दिमित्री पिछले एक साल से ग्रेटा की पुरानी फोटोज़ और वीडियोज़ सोशल मीडिया पर उसके अकाउंट से अपलोड करता रहता था जिससे कि दुनिया को लगे कि वह अभी जिंदा है। हालांकि, मॉडल के एक दोस्त एवगेनी फोस्टर को एक दिन शक हुआ जिसके बाद उसने मॉस्को पुलिस स्टेशन में ग्रेटा की मिसिंग कंप्लेंट लिखाई। कई दिनों की छानबीन के बाद आखिरकार पुलिस आरोपी तक पहुंच ही गई।

सोशल मीडिया पर की आलोचना

गौरतलब है, ग्रेटा उस वक्त चर्चा में आई थी जब जनवरी 2021 उन्होंने सार्वजनिक तौर से राष्ट्रपति पुतिन की आलोचना की थी। उन्होंने पुतिन को सोशल मीडिया के जरिये मनोरोगी करार दिया था। इसके ठीक एक महीने बाद उनके बॉयफ्रैंड ने उनकी हत्या कर दी थी। सोशल मीडिया पर रुसी राष्ट्रपति की आलोचना करते हुए मॉडल ने एक लंबा चौड़ा पोस्ट साझा किया था। उन्होंने लिखा था कि, पुतिन बचपन में बहुत अपमान से गुजरे। वह अपने मामूली शारीरिक रूप के कारण खुद के लिए खड़े नहीं हो सके। यह आश्चर्य की बात नहीं है कि उन्होंने लॉ स्कूल छोड़ दिया और केजीबी में शामिल हो गए। ऐसे लोग बचपन से ही डरपोक होते हैं। शोर और अंधेरे से डरते हैं। इसलिए सावधानी, संयम और संचार की कमी जैसे लक्षण उनके चरित्र में जल्दी विकसित हो जाते हैं। मेरी राय में वह एक स्पष्ट रूप से मनोरोगी हैं।

ये भी पढ़ें-शो लॉक अप में शिवम शर्मा ने खोला राज़, कहा- “माँ की दोस्त के साथ थे शारीरिक संबंध” – Story24

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here