Monday, May 29, 2023

वायरल हुईं शहनाज़ गिल की बचपन की तस्वीरें, फैंस बोले- ‘तुस्सी तो बड़े क्यूट हो’

- Advertisement -

टीवी इंडस्ट्री के सबसे चर्चित शो बिग बॉस के सीज़न 13 में अपनी क्यूटनेस से दर्शकों का दिल जीतने वाली शहनाज़ गिल आज एक जाना-माना नाम बन चुकी हैं। पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री से बॉलीवुड तक का सफर तय करने वाली शहनाज़ गिल अपनी खुशमिजाज़ी के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध हैं।

यही कारण है कि बिग बॉस 13 के बाद उनकी फैन फॉलोइंग हाइक पर पहुंच गई है। लोग उन्हें काफी पसंद करते हैं। इस शो में उन्हें टीवी इंडस्ट्री के दिवंगत एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला के साथ देखा गया था। दोनों की केमेस्ट्री फैंस को काफी पसंद आई थी जिसकी वजह से इस जोड़ी को ‘सिडनाज़’ नाम दिया गया था।

- Advertisement -

सिद्धार्थ की मौत से टूट गईं थी शहनाज़

बिग बॉस से निकलने के बाद दोनों शादी भी करने वाले थे, लेकिन पिछली साल अभिनेता की मौत ने सभी को झकझोर कर रख दिया। इस दौरान शहनाज़ पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा था। हालांकि, उन्होंने हालातों से समझौता करते हुए सिद्धार्थ के गम से ओवरकम किया और एक बार फिर उन्हें टीवी स्क्रीन्स पर देखा गया।

- Advertisement -

ये भी पढ़ें- महाशिवरात्रि पर करें ये काम, बनेंगे बिगड़े काम

बता दें, सिंगर अक्सर सोशल मीडिया के जरिये अपने फैंस का मनोरंजन करती रहती हैं जिसकी वजह से वे अक्सर चर्चाओं में भी रहती हैं।

अब एक बार फिर शहनाज़ सुर्खियों में आ गई हैं। इस बार उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं जिसमें वे काफी क्यूट लग रही हैं।

मालूम हो, अभिनेत्री के बचपन की तस्वीरें इन दिनों सोशल मीडिया के गलियारों में वायरल हो रही हैं। इनमें शहनाज़ की क्यूटनेस उनके फेस से झलक रही है जो उनके फैंस को काफी पसंद आ रही है।

इस तस्वीर को शहनाज़ ने हाल ही में अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया था। इसमे वे काफी सुंदर लग रही हैं। फैंस को उनकी यह फोटो काफी अच्छी लगी थी।

इस फोटो में एक्ट्रेस को रोते हुए देखा जा सकता है। वे बचपन के दिनों में रोते हुए काफी क्यूट लगती थीं। इस तस्वीरो पर उनके फैंस प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूज़र ने लिखा, ‘तुस्सी तो बड़े क्यूट हो’।

ऐसी ही तमाम तस्वीरें सोशल मीडिया पर इन दिनों काफी वायरल हो रही हैं। इनमें एक्ट्रेस की मासूमियत झलक रही है जिसे उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें- भविष्यवक्ता बाबा वेंगा का दावा, पुतिन करेंगे दुनिया पर राज!

 

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular