Monday, January 13, 2025

जब ऐश्वर्या के लिए सलमान से मीडिया के सामने भिड़ गए थे विवेक ओबेरॉय  

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान और फिल्म एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय की प्रेमकहानी भले ही पूरी न हो सकी हो लेकिन यह किसी फिल्मी स्टोरी से कम नहीं है। आज भी जब इन दोनों सुपरस्टार्स का नाम साथ में लिया जाता है तो लोगों के कान खड़े हो जाते हैं। हर कोई इन दोनों के रिश्ते की सच्चाई को जानने के लिए उत्सुक होता है।

आज हम आपको इन दोनों की उस प्रेम कहानी के विषय में बताने जा रहे हैं जिसपर ब्रेकअप नाम का ग्रहण लग गया था। 90 के दशक में सलमान खान बॉलीवुड के रसूकदार एक्टर बन चुके थे। उनकी एक के बाद एक फिल्में हिट हो रही थीं जिसकी वजह से उनकी लोकप्रियता में दिन रात वृद्धि हो रही थी। यही कारण है हर कोई सलमान खान की इज्ज़त करता था और उन्हें सम्मान देता था। इन्हीं में से एक थीं ऐश्वर्या राय।

उन दिनों ऐश्वर्या का करियर कुछ खास नहीं था। यहां तक कि उन्हें मुश्किल से एक या दो फिल्में मिल जाती थीं जो बॉक्सऑफिस पर ज्यादा कमाल नहीं कर पा रही थीं। कहा जाता है कि ऐश्वर्या को बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में शामिल कराने में सलमान खान का सबसे बड़ा रोल रहा है। उन्होंने ऐश को इंडसट्री की बड़ी से बड़ी फिल्मों में काम का मौका दिलवाया। इन्हीं में से एक थी संजय लीला भंसाली की हम दिल दे चुके सनम। इस फिल्म में सलमान और ऐश्वर्या की केमेस्ट्री दर्शकों को काफी पसंद आई थी।

ये भी पढ़ें- 3 शर्तें रखकर पुतिन ने यूक्रेन को दिया बातचीत का मौका – Story24

सलमान और ऐश्वर्या के ब्रेकअप की असली वजह

कहा जाता है कि इसी फिल्म से सलमान और ऐश्वर्या का रिश्ता परवान चढ़ा था, दोनों की नज़दीकियों की खबरें बॉलीवुड के गलियारों में आम हो गई थीं। हालांकि, एक दिन अचानक से खबर आई कि दोनों का रिश्ता टूट गया है और वे अलग हो रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक इंटरव्यू के दौरान ऐश्वर्या ने खुलासा किया था कि सलमान उनकी लाइफ में जरुरत से ज्यादा दखलअंदाजी करते थे। इसके अलावा वे उनके साथ मारपीट भी करते थे। यही कारण था कि उन्होंने एक्टर से दूर होने का फैसला ले लिया।

ऐश ने थामा विवेक ओबेरॉय का दामन

साल 2001 में सलमान और ऐश्वर्या का यह रिश्ता खत्म हो गया था। इसके बाद ऐश ने उस समय के दिग्गज अभिनेता विवेक ओबेरॉय का दामन थामा। दोनों के साथ में होने की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरीं। कहा जाता है कि इस बात का पता चला जब सलमान खान को लगा तो उन्हें बहुत बड़ा धक्का लगा था और वे काफी गुस्सा हुए थे। इसलिए एक्टर ने विवेक ओबेरॉय को उनका करियर तक खत्म करने की धमकी दे दी थी।

विवेक ने लगाए थे सलमान पर गंभीर आरोप

इस बात का खुलासा विवेक ने पूरी मीडिया के सामने किया था। एक्टर ने मीडिया कर्मियों के सामने सलमान और उनकी पर्सनल बातों को साझा किया था। उन्होंने बताया था कि सलमान कैसे उन्हें ऐश्वर्या से दूर रहने के लिए धमकी देते थे। उनका करियर खत्म करने के लिए डराते थे।

कहते हैं इस बात की सज़ा विवेक ओबेरॉय आज भी भुगत रहे हैं। उन्हें ऐश्वर्या के प्यार में भाईजान से पंगा लेना काफी महंगा पड़ा था। हालांकि, दोनों का यह रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं टिक सका। ऐश्वर्या ने साल 2007 में फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन से शादी रचा ली थी। आज दोनों एक क्यूट सी बच्ची के माता-पिता है।

ये भी पढ़ें- जब 50 की उम्र में पिता बनने पर सारा ने उड़ाया था सैफ का मज़ाक – Story24

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here