Tuesday, May 23, 2023

जब ड्रग्स और शराब की लत में डूब गए थे हनी सिंह, बर्बाद हो गया था करियर

- Advertisement -

हनी सिंह…..एक ऐसा नाम जिसे शायद ही कोई व्यक्ति नहीं जानता होगा। रैपिंग स्टाइल के बेतहाज बादशाह हनीं सिंह आज अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। सोशल मीडिया पर सिंगर के फैंस उन्हें ढेर सारी बधाईयां दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें-अनुपम खेर का बड़ा खुलासा, क्यों नहीं हुआ ‘द कश्मीर फाईल्स’ का प्रमोशन – Story24

- Advertisement -

रैप म्यूजिक की शुरुआत

बता दें, 15 मार्च 1983 को पंजाब के होशियारपुर में जन्म लेने वाले हिरदेश सिंह ने यो यो हनी सिंह का सफर कड़ी मेहनत और लगन के दमपर तय किया है। कहा जाता है कि रैप म्यूजिक की शुरुआत भारत में हनी सिंह ने ही की थी। बहुत कम समय में सिंगर ने अपने टैलेंट के दमपर श्रोताओं के दिल में जगह बना ली थी। उनके पास नेम और फेम दोनों की भरमार थी।

- Advertisement -

नशे में डूबे हनी सिंह

लेकिन वो कहते हैं न पैसा अच्छे-अच्छों को रास्ते से भटका देता है। ठीक वैसा ही हनी सिंह के साथ हुआ। नशे और ड्रग्स की लत में हनी इतना डूब गए कि उन्हें रिहैब सेंटर तक में भर्ती कराना पड़ा था। इस दौरान तकरीबन 1.5 साल तक वे इंटरटेनमेंट की दुनिया से पूरी तरह से गायब हो गए थे।

गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे सिंगर

मालूम हो, कुछ समय बाद हनी जब ठीक होकर इंडस्ट्री में वापिस लौटे थे उस वक्त उनका लुक पूरी तरह से बदल गया था। पहले के मुकाबले उनका वज़न काफी बढ़ गया था, वे काफी हैवी हो गए थे। वहीं, जब उनसे शराब और ड्रग्स की लत को लेकर मीडिया की तरफ से सवाल किए गए थे तो उन्होंने इन्हें सिरे से नकार दिया था। उन्होंने दावा किया था कि वे एक बॉयपोलर डिजीज का शिकार हो गए थे जिसका वे पिछेल 1.5 साल से इलाज करवा रहे थे। उन्होंने बताया था कि इस बीमारी के दौरान उनकी हालत काफी नाजुक हो गई थी। उनके साथ अजीब-अजीब से चीजें होती थीं। डॉक्टर्स उनकी बीमारी को लंबे वक्त तक डॉयगनोस नहीं कर पाए थे।

पत्नी ने लगाया मारपीट का आरोप

गौरतलब है, मशहूर म्यूजिक डॉयरेक्टर और सिंगर हनी सिंह का विवादों से पुराना नाता रहा है। पिछले साल उनकी पत्नी शालिनी सिंह ने हनी पर घरेलू हिंसा और शारीरिक शोषण जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। शालिनी ने दावा किया था कि पिछले दस सालों से हनी उनका शारीरिक शोषण कर रहे थे। इसके अलावा सिंगर के पिता ने भी उनके साथ नशे की हालत में बदतमीजी करने का आरोप लगाया था।

ये भी पढ़ें-नौकरानी संग बुरा बर्ताव करते हुए अर्चना पूरन सिंह का वीडियो हुआ वायरल, लोगों ने किया ट्रोल – Story24

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular