बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के लॉकअप में बंद कैदी आए दिन कुछ न कुछ नया धमाका करते नज़र आ रहे हैं। हाल ही में फिल्म अभिनेत्री पूनम पांडे ने अपने पति सैम बॉम्बे को लेकर बड़ा खुलासा करके सुर्खियां बटोरीं थीं। उन्होंने कहा था कि सैम उन्हें कुत्ते की तरह मारते थे। एक बार उनका ब्रेन हैमरेज भी हो गया था।
ये भी पढ़ें-रुस के खिलाफ Netflix का बड़ा फैसला, सेवाओं पर लगाया प्रतिबंध – Story24
‘मुझे प्रताड़िता किया..’
इसके बाद अब मशहूर डिज़ाइनर सायशा शिंदे ने अपने बॉयफ्रैंड को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने पायल रोहतगी और पूनम पांडे संग बातचीत के दौरान बताया कि वे एक लड़के के साथ रिलेशनशिप में थीं। उस लड़के ने इन्हें काफी प्रताड़ित किया। डिज़ाइनर ने बताया कि , “मेरे साथ दुर्व्यवहार किया गया था, लेकिन यह शारीरिक नहीं था, यह मानसिक शोषण था। उसने मुझे ऐसा महसूस कराया कि मैं कोई गंदगी हूं। वह मेरे दरवाजे के बाहर खड़ा रहता था और इंतजार करता था कि कब कोई आएगा और वह मुझे धोखा देते हुए रंगे हाथों पकड़ लेगा। वह छत पर चढ़ता था और पाइपलाइन पर खड़े होकर बाथरूम के अंदर झांकता था। वह मन ही मन सोचता रहता था कि मैं उसको धोखा दे रही हूं। इसलिए मेरे खिलाफ सबूत ढूंढ़ता रहता था।‘’
‘सर्जरी से पहले ली मनोचिकित्सक से सलाह..’
बता दें, सायशा शिंदे पहले एक लड़का थीं जिन्होंने सर्जरी करवारकर अपना जेंडर चेंज करवा लिया। पहले उन्हें स्वप्निल नाम से जाना जाता था। हालिया टेलिकास्ट किए गए एपिसोड में सायशा ने अपने निजी जीवन के विषय में तमाम खुलासे किए। उन्होंने अपने ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर बात करते हुए कहा कि, सर्जरी से पहले मैंने मनोचिकित्सक से सलाह ली थी। उन्होंने मुझसे कहा, ‘’ये तुम क्या कर रहे हो, यह गलत है। आप बहुत तेजतर्रार हैं, हैंडसम हैं, आपको इससे गुजरने की जरूरत नहीं है। यह सिर्फ एक चरण है, ये तो निकल जाएगा।”
सायशा ने आगे कहा कि, ‘’लेकिन मुझे 15 साल की उम्र में ही समझ आ गया था कि मेरी दिलचस्पी पुरुषों में है। लेकिन मैं उलझन में थी और सब देखने समझने के बाद 40 साल की उम्र में, सर्जरी करवाई।‘’
डिज़ाइनर के तौर पर मशहूर हैं सायशा
गौरतलब है, सायशा शिंदे बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक फैशन डिजाइनर के तौर पर विख्यात हैं। उन्होंने कंगना रनौत, करीना कपूर जैसी तमाम अभिनेत्रियों के आउटफिट्स डिजाइन किए हैं। हाल ही में उन्होंने हरनाज़ कौर संधू के लिए मिस यूनिवर्स फिनाले 2021 का गाउन भी डिजाइन किया था।
ये भी पढ़ें-मतगणना के दौरान गड़बड़ी करने वालों को कानपुर पुलिस की चेतावनी, बोली- ‘ देखते ही गोली..’ – Story24